मुगलसराय: एमबीशन स्कूल के पास से 25 हजार का इनामी लुटेरा गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने तमंचा, चोरी की बाइक और नकदी की बरामद
मुगलसराय पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने लूटकांड का खुलासा करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी हरीश पाण्डेय को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार शाम 04 बजे पुलिस ने बताया उसके पास से लूट के 2,200 रुपये, चोरी की मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा, कारतूस और मोबाइल बरामद हुआ। आरोपी ने 21 मई 2026 को कलेक्शन एजेंट से 1.34 लाख रुपये की लूट में शामिल होने की बात कबूल की।