मोठ: झांसी-जालौन हाईवे पर शीशम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी
Moth, Jhansi | May 19, 2026 झांसी-जालौन हाईवे पर एरच कट पुल के पास सड़क किनारे शीशम के पेड़ से एक युवक का शव फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची थाना पूंछ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। बाद में मृतक की पहचान राहुल राजपूत पुत्र चंद्र प्रकाश निवासी जखनवारा थाना एरच के रूप में हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।