नवाबगंज: बाराबंकी में जवानी की दहलीज पर बुझ गया एक और चिराग, 20 वर्षीय युवक ने जीवन लीला समाप्त की, परिवार में मचा कोहराम
बाराबंकी में एक बीस वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना मोहल्ला भीतरी पीरबटावन पूर्वी देवी मंदिर क्षेत्र में हुई। मृतक की पहचान सुजल कश्यप पुत्र स्वर्गीय पप्पू के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, सुजल ने यह आत्मघाती कदम उठाया।घटना की सूचना मिलते ही सिटी चौकी प्रभारी संजीव कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।