पीरो: पीरो के धनपुरा गांव से महिला लापता, परिजनों ने पुलिस से खोजबीन की गुहार लगाई
Piro, Bhojpur | May 27, 2026 पीरो थाना क्षेत्र के धनपुरा गांव से एक महिला के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। काफी खोजबीन के बाद भी जब महिला का कोई सुराग नहीं मिला, तो चिंतित परिजनों ने स्थानीय पुलिस से खोजबीन की गुहार लगाई है। मिली जानकारी के अनुसार, धनपुरा गांव निवासी धनवासो कुंवर की दिमागी हालत पिछले कुछ समय से ठीक नहीं है। वह कुछ दिन पहले अचानक अपने घर से कहीं निकल गईं।