बिक्रम: विक्रम प्रखंड में डिजिटल जनगणना की तैयारी तेज़
Bikram, Patna | Apr 17, 2026 विक्रम प्रखंड में वर्ष 2026-27 की डिजिटल जनगणना को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार जनगणना मोबाइल ऐप के माध्यम से पूरी तरह डिजिटल तरीके से की जाएगी। इस संबंध में शुक्रवार की दोपहर करीब 2 बजे प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र को 274 भागों में बांटकर प्रत्येक भाग के लिए एक प्रगणक नियुक्त किया गया है। इस कार्य के लिए