हज़ारीबाग: अफीम की अवैध खेती पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, लगभग 5 एकड़ में लगी अवैध फसल नष्ट, ड्रोन से कार्रवाई
जिले के चौपारण थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रशासन ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया हैगुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को एग्यारह बजे चोरदाहा पंचायत के जमुनियातरी जंगल में वन विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी अभियान चलाया