हज़ारीबाग: ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, 16 ग्राम मादक पदार्थ बरामद
ब्राउन शुगर के साथ चार गिरफ्तार हजारीबाग के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 16 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में राहुल कुमार उर्फ गोलू (ग्राम रोला), प्रदीप कुमार, विनय कुमार और प्रकाश कुमार (तीनों ग्राम अमनारी) शामिल हैं।मामले में मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 37/26 दर्ज किया गया।