हज़ारीबाग: उपायुक्त ने कृषि, पशुपालन, मत्स्य व उद्यान विभागों की समीक्षा की
कृषि व संबद्ध विभागों की समीक्षा, योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश। हजारीबाग में उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने कृषि, पशुपालन, मत्स्य एवं उद्यान विभागों की समीक्षा की। उन्होंने मुख्यमंत्री पशुधन योजना, केसीसी, रबी फसल, टीकाकरण व अन्य योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए।बैठक में डीडीसी श्रीमती रिया सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।