Ambala Media:"
अम्बाला जमानत पर रिहाई के बाद पंजोखरा साहिब में नतमस्तक हुए दोनों सिख नौजवान
पंजोखरा साहिब विवाद में गिरफ्तार अनमोल सिंह और हरविंदर सिंह अंबाला जेल से रिहा होने के बाद गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब पहुंचे और नतमस्तक होकर अरदास की।
श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी के प्रकाश पर्व के मौके पर गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब में हुई घटना के बाद दोनों नौजवानों को गिरफ्तार किया गया था।
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा ने बताया कि नौजवानों की रिहाई के लिए कमेटी लगातार प्रयासरत थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की पहल के बाद नौजवानों की रिहाई का रास्ता साफ हुआ।
झींडा ने कहा कि सरकार द्वारा दिए गए भरोसे के अनुसार अब इस मामले में दर्ज बाकी मामलों को भी जल्द रद्द किया जाना चाहिए।
इस दौरान हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी, किसान संगठनों के प्रतिनिधि, सिख नेता और बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही।
📍 पंजोखरा साहिब | अंबाला
Ambala Media | खबरें ही खबरें
🌐 ambalamedia.in
📲 WhatsApp Channel: whatsapp.com/channel/0029Vb6GY3MEFeXmLhg3SR0f
#BreakingNews #Ambala #PanjokhraSahib #SikhYouth #AmbalaMedia #Haryana #SikhSangat
Ambala, Ambala | Aug 22, 2026