रहरा क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार सुबह दो बच्चों के पिता ने घर के बाहर खेल रही पांच वर्षीया बच्ची को रोटी देने के बहाने घर में बुलाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता की मां मौके पर पहुंची तो आरोपी भाग निकला। शिकायत पर आरोपी के परिजनों ने पीड़िता की मां व उसके परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के संग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।