मानपुर: मानपुर के डंडीटोला में अज्ञात तत्वों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को खंडित करने का प्रयास किया
Manpur, Umaria | May 25, 2026 मानपुर के वार्ड नंबर 12 डंडी टोला मे संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को अज्ञात असामाजिक तत्वो द्वारा खंडित करने का प्रयास किया गया।मामले की जानकारी लगते ही घटना स्थल लोगो का हुजूम लग गया और मामले की सूचना थाना मानपुर पुलिस को दी गई जिस पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया है और मामले की जांच पड़ताल कर रही है।