डिंडौरी: माध्यमिक शाला रूसा के विद्यार्थी शिक्षक कि समस्या को लेकर पहुंचे कलेक्ट्रेट, कलेक्टर से लगाई गुहार
रूसा गांव के माध्यमिक शाला के विद्यार्थी विद्यालय में शिक्षक ना होने की समस्या को लेकर कलेक्टर कार्यालय मंगलवार दोपहर 12:30 बजे पहुंचे जहां कलेक्टर से विद्यालय में शिक्षक पदस्थ कराने कि गुहार लगाई। दरअसल छात्रा ने बताया कि विद्यालय में फिलहाल दो शिक्षक है जिसमें एक अनुपस्थित है और एक के भरोसे कक्षा 1 से आठवीं कक्षा तक पढ़ाई हो रही है ।