हरनौत: हरनौत बाजार में वाहन जांच के दौरान 64.2 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक युवक गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक, नालंदा के निर्देश पर जिले में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार छापेमारी और कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत हरनौत थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान हरनौत बाजार के पास एक युवक को अवैध विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान हरनौत थाना क्षेत्र के सबनहुआ डीह गांव निवासी विपिन मिस्त्री के पुत्र चंदन कुमार के रूप