नबीनगर: पिपराडीह गांव के समीप कार से 300 लीटर देशी शराब बरामद, तस्कर फरार
नबीनगर प्रखंड के टंडवा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से 300 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की है। हालांकि पुलिस को देखते ही तस्कर मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष अजय बहादुर सिंह ने बताया कि बीते शाम शराब तस्करी की गुप्त सूचना मिलने पर टंडवा थाना क्षेत्र के पिपराडीह गांव के समीप में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।