धमदाहा: विधायक ने सीएचसी का किया औचक निरीक्षण, मरीजों से हालचाल पूछा
धमदाहा :- रुपौली विधायक कलाधर प्रसाद मंडल ने शुक्रवार की देर संध्या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवानीपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति का जायजा लिया तथा विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों से मिलकर उनका हालचाल जाना।