गुना: म्याना में बाढ़ और बारिश से कच्चे मकान गिरे, लोग परेशान, सिंध नदी का जलस्तर कम हुआ, म्याना-अशोकनगर मार्ग खुला
Guna, Guna | Jul 31, 2025 गुना जिले में बाढ़ बारिश से लोगों को परेशान कर दिया है। म्याना में राकेश वाल्मीकि का कच्चा मकान गिर गया, जिसमें दबने से मां का पैर फैक्चर हो गया। प्रजापति मोहल्ला में एक परिवार बाढ़ बारिश में पूरी रात खटिया पर बैठा रहा, सब कुछ नष्ट हो गया और पानी में बह गया। म्याना मंडल अध्यक्ष ने राशन उपलब्ध कराया। लोगों को शासन प्रशासन से सहायता नहीं मिली। मदद की मांग की।