द्वारका: वसंत कुंज साउथ थाना पुलिस ने महिपालपुर से 102 कार्टन अवैध शराब के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया
वसंत कुंज साउथ थाना पुलिस ने 2 शराब तस्करो को महिपालपुर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए तस्करो के नाम जितेंदर सिंह और राजकुमार है ये दोनों पंजाब के डेराबस्सी के रहने वाले है। पुलिस ने इनके पास से 102 कार्टन अवैध शराब और वारदात में इस्तेमाल किया गया एक टाटा टेम्पो जब्त किया है। इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने एक मामले को सुलझाने का दावा किया है।