द्वारका: किशनगढ़ थाना पुलिस ने नसीरपुर से चोरी की बाइक और 120 किलो एंगल के साथ एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया
किशनगढ़ थाना पुलिस ने एक वाहनचोर को द्वारका के नसीरपुर इलाके से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश का नाम मोहम्मद रसीब है जो दिल्ली के आरके पुरम का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से चोरी की एक बाइक व 120 किलोग्राम लोहे के एंगल बरामद की है। इसके ऊपर पहले से ही चोरी के कई मामले दर्ज़ है। इसकी गिरफ़्तारी से पुलिस ने 2 मामलो को सुलझाने का दावा किया है।