द्वारका: वसंत कुंज साउथ थाना पुलिस ने पालम से हत्या के प्रयास मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार
वसंत कुंज साउथ थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास में वांछित एक बदमाश को पालम से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश का नाम पंकज कुमार है जो यूपी के मुज़फ्फरनगर का रहने वाला है। इसके ऊपर पहले से ही 4 आपराधिक मामले दर्ज़ है। आरोपी ने 10 नवंबर को महिपालपुर इलाके में मुकेश नाम के व्यक्ति को बुरी तरह पीटकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया था।