द्वारका: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने द्वारका सेक्टर-7 से हत्या के प्रयास मामले में फरार बदमाश को किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हत्या के प्रयास में फरार चल रहे एक बदमाश को द्वारका सेक्टर 7 से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश का नाम सुखबीर है जो दिल्ली मदनपुर खादर का रहने वाला है। आरोपी पहले भी मारपीट के कई मामलो में शामिल रहा है। आरोपी ने इसी साल मार्च के महीने में कालिंदी कुंज इलाके में अपने भाई के साथ मिलकर अरुण नाम के युवक पर चाकू से हमला क