दतिया नगर: सोनागिर जैन मंदिर में मूर्ति चोरी का खुलासा, दतिया पुलिस ने ₹25 लाख का सामान बरामद कर तीन चोरों को किया गिरफ्तार
दतिया पुलिस ने जैन धर्म के प्रमुख आस्था केंद्र सोनागिर पहाड़ी स्थित प्रसिद्ध चंद्रप्रभु मंदिर में हुई हाई प्रोफाइल मूर्ति चोरी का सफल खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है। करीब 25 लाख रुपये कीमत की चांदी की मूर्ति, सिंहासन और अन्य धार्मिक सामग्री चोरी होने की यह घटना 4-5 अप्रैल 2026 की रात हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच टीम गठित की थी।