पटना ग्रामीण: दीदारगंज थाना क्षेत्र के खासपुर में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और फायरिंग की घटना, 5 अभियुक्त गिरफ्तार
दीदारगंज थाना क्षेत्र के खासपुर में मंगलवार को दो पक्षों के बीच आपसी विवाद में मारपीट एवं फायरिंग की घटना हुई थी। इस मामले में दीदारगंज थाना पुलिस ने बुधवार सुबह करीब 10:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना में संलिप्त 5 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान यह भी जानकारी दी गई है की घटना स्थल से फायर की गई एक गोली की अग्रभाग भी बरामद की गई है।