भवानीपुर: भवानीपुर पुलिस ने अवैध शराब के साथ महिला तस्कर को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
भवानीपुर :- भवानीपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक महिला शराब तस्कर को करीब पांच लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।