सीतापुर: सीतापुर में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर शुक्रवार को सरकारी बैंकों में 1 दिन की हड़ताल
सीतापुर में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर शुक्रवार को जिलेभर के सरकारी बैंकों में कर्मचारियों ने एक दिवसीय हड़ताल की। इससे बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं। करीब 250 से 300 करोड़ रुपए का लेनदेन प्रभावित होने का अनुमान है। कर्मचारियों ने अलग-अलग जगहों पर धरना दिया। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर लंबित मांगें पूरी करने की मांग की।