आरोन: शासकीय जिला पुस्तकालय में मनाया गया राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस, अधिकारी कर्मचारी रहे मौजूद
Aron, Guna | Aug 13, 2024 गुना कलेक्टर सतेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में संचालित शासकीय जिला पुस्तकालय ज्ञान लायब्रेरी गुना में पुस्तकालय विज्ञान के जनक प्रोफेसर डॉ. एस.आर. रंगनाथन का जन्म दिवस मनाया गया। ग्रंथपाल नरेंद्र माथुर ने कहा, डॉ रंगनाथन का भारत में पुस्तकालय के क्षेत्र में विशेष योगदान रहा। देश में रंगनाथन जी के जन्म दिवस को राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस के रूप में मनाया जाता है।