आरोन: भादौर गांव में सड़क किनारे अवैध रूप से शराब बेच रहे एक शख्स को आरोन थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, मामला किया दर्ज
Aron, Guna | Aug 12, 2024 गुना के आरोन थाना क्षेत्र के भादौर गांव में सड़क किनारे अवैध रूप से शराब बेच रहे शख्स नीरज अहिरवार निवासी भादौर को पुलिस ने पकड़ा है। आरोन थाना पुलिस ने बताया, मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही की गई है। उसके कब्जे से ₹2000 कीमत के 20 अवैध शराब के क्वार्टर जप्त किए गए है। मामला दर्ज कर जांच में लिया है।