आरोन: आरोन-गुना मार्ग की सेमरी घाटी पर कार व बाइक के बीच हुई टक्कर, बाइक सवार युवक हुआ घायल
Aron, Guna | Aug 10, 2024 आरोन गुना मार्ग की सेमरी घाटी पर कार और बाइक की टक्कर हो गई। घटना में घायल बाइक सवार फरियादी संतोष सेन निवासी नई सड़क गुना ने शिकायत में पुलिस को बताया, बरखेड़ा हाट से में गुना आ रहा था। तभी आरोन तरफ से आ रहे तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। फरियादी बाइक सहित गिर गया दाए पैर फैक्चर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।