आरोन: नगर परिषद आरोन के सामुदायिक भवन में हुआ सीएम के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण, लाडली बहना योजना में महिलाओं को मिले ₹1500
Aron, Guna | Aug 11, 2024 नगर परिषद कार्यालय आरोन के सामुदायिक भवन में 10 अगस्त को श्योपुर जिले के विजयपुर में सीएम मोहन यादव के हुए कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हितग्राहियों को दिखाया। सीएमओ दिनेश सोनी ने बताया, लाडली बहना योजना की महिलाओं को रक्षाबंधन का उपहार मिलकर ₹1500 खातों में डाले गए। अन्य योजना के हितग्राहियों को राशि अंतरित की गई। हर घर तिरंगा अभियान की जानकारी दी गई।