आरोन: गुना में जिला पंचायत के स्वामित्व की दुकानों का किराया जमा न करने पर खाली करने के जिला पंचायत सीईओ ने दिए आदेश
Aron, Guna | Aug 12, 2024 गुना में जिला पंचायत की एबी रोड पर शुभ विदाई गार्डन के पास गायत्री मंदिर के सामने जिला पंचायत परिसर की दुकानों का किराया जमा न करने पर खाली करने के आदेश दिए है। जिला पंचायत सीईओ प्रथम कौशिक ने जारी किए आदेश में दुकान क्रमांक 1,2, 3, 4, 6, 7, 9, 10 और 11 को खाली करने के आदेश दिए है। पूर्व में दुकान मालिकों को सूचना पत्र जारी कर सूचना दी गई थी।