आरोन: कंचनपुरा में घर में घुसकर चार से पांच लोगों पर एक व्यक्ति ने मारपीट करने के लगाए आरोप, थाना में की शिकायत
Aron, Guna | Aug 12, 2024 गुना जिले के कैंट थाना क्षेत्र की कंचनपुरा में एक व्यक्ति ने घर में घुसकर मारपीट के आरोप लगाए है। फरियादी कमल सिंह सपेरा ने पुलिस को बताया, बीती रात को गांव के ही चार से पांच लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की। एक हाथ और कंधा फैक्चर हुआ है। ₹5000 छीन कर ले जाने के भी आरोप लगाए। पुलिस ने फरियादी का मेडिकल कराकर मामला जांच में लिया है।