रामपुर मनिहारन: रामपुर मनिहारान में टायर दुकान से हजारों की चोरी, बेखौफ चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, पीड़ित ने लगाई गुहार
रामपुर मनिहारान कस्बे में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीती रात नानौता रोड स्थित एक टायर दुकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। सुबह दुकान स्वामी को घटना की जानकारी हुई तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई और चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की है।