खलीलाबाद: बखिरा थाने के एक गांव निवासी नाबालिक लड़की ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया, SP को दिया पत्र
बखिरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिक लड़की ने गुरुवार की सुबह 11:30 बजे एसपी कार्यालय पहुंचकर आरोप लगाया कि उसके गांव का ही रहने वाला अभिषेक यादव नाम का लड़का उसे बहला फुसलाकर मुंबई भाग ले गया उसके साथ दुष्कर्म किया।वहीं नाबालिक लड़की ने बताया कि वह बखिरा थाने पर गई तो कोई सुनवाई नहीं हुई। एसपी को दिया पत्र कार्रवाई की मांग की।