गढ़ी: अरनिया गांव के अरनेश्व महादेव कल्लाजी धाम मंदिर में पाटोत्सव कार्यक्रम एवं द्वार उद्घाटन
अरनिया ग्राम पंचायत के गांव अरनिया मे स्थित अरणेश्वर महादेव कलाजी धाम मंदिर का पाटोत्सव कार्यक्रम तथा मुख्य द्वार का शुभारंभ किया गया। सोमवार सुबह 11 बजे मिली जानकारी अनुसार कार्यक्रम के आयोजकर्ता कल्लाजी धाम के महंत गादीपती मांगीलाल सेवक के सानिध्य मे विप्रवरो द्वारा हवन, पूजन, पाठ का आयोजन कर क्षेत्र, प्रदेश और भारत देश एवं विश्व शांति कि कामना कि गई।