कोईलवर: बीरमपुर कितपुरा के बधार में हार्वेस्टर और 11 हजार वोल्ट तार के संपर्क से उठी चिंगारी, 25-30 बीघा गेहूं जलकर राख
गिधा थाना क्षेत्र के बीरमपुर–कितपुरा बधार में सोमवार की शाम लगी भीषण आग ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 25 से 30 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आगलगी कि इस घटना की सूचना मंगलवार की सुबह 7:00 अग्निशमन विभाग के प्रभारी देते हुए बताया कि बिजली के तार से उठी चिंगारी के वजह से आग लगी की घटना हुई है।