रफीगंज: बराही में करोड़ों की लागत से बने स्कूल भवन के बावजूद छात्र पुराने कमरों में पढ़ने को मजबूर, ग्रामीणों में आक्रोश
रफीगंज प्रखंड के भेंटनिया पंचायत स्थित बराही उच्च विद्यालय का नया भवन वर्षों पहले बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन ठेकेदार और संबंधित विभाग की लापरवाही के कारण आज तक छात्रों को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। भवन का उद्घाटन और प्रशासनिक हस्तांतरण नहीं होने से कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।