मिर्ज़ापुर: सरपतहा गांव के मंदिर के पुजारी को मिल रही जान से मारने की धमकी, न्याय के लिए कलेक्ट्रेट में अनशन पर बैठे
देहात कोतवाली थाना क्षेत्र की सरंप्ताह अघोरी गांव निवासी मंदिर के पुजारी जयप्रकाश उर्फ कल्याण दास को जान से मारने की धमकी मिल रही है। अराजक तत्वों पर आरोप लगाते हुए वह कलेक्ट्रेट में मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे धरने पर बैठ गए। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन से न्याय दिलाने की मांग की है।