चित्तौड़गढ़: वनी में युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की, परिजनों ने शव नहीं उठाया, भाजपा नेता को ठहराया जिम्मेदार
निकुम्भ क्षेत्र में जहरीला पदार्थ का सेवन कर एक युवक ने सुसाइड कर लिया. परिजनों ने उसकी आत्महत्या के लिए निकट गांव के एक युवक को जिम्मेदार ठहराते हुए दोपहर करीब 12:30 बजे तक शव नहीं उठाया. उनका कहना था कि जब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक शव नहीं उठाएंगे. पुलिस में कार्रवाई का आश्वासन दिया, उसके बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हुए.