मुरैना नगर: मुरैना: पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, रायफल और कारतूस बरामद
मुरैना पुलिस लाईन से 3 महीने पहले अज्ञात चोर शस्त्रागार में रखे एसएएफ के 210 कारतूस और एक निजी रायफल चोरी के मामले में लगी टीमों ने 2 सौ कैमरे और 14सौ फोन कॉल टटोलने के बाद पुलिस तीन महीने बाद चोरों तक पहुंची।पांच आरोपियों को अरेस्ट कर पुलिस शस्त्रागार से हुई चोरी का आज खुलासा किया।चोरों के कब्जे से पुलिस ने चोरी गई रायफल और 140 कारतूस बरामद किए है।