मुरैना नगर: होली के मद्देनज़र खाद्य विभाग की टीम ने महामाया मंदिर व महादेव नाका सहित अन्य जगहों से लिए मावा के सैंपल, जांच हेतु भेजे
स्टेशन थाना क्षेत्र के महादेव नाका और महामाया मंदिर के पास बनी मावा की दुकानों पर खाद्य विभाग की टीम ने पहुंचकर मावा के सैंपल लिए और नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। बताया जाता है की होली के त्यौहार को देखते हुए खाद्य विभाग की टीम के द्वारा कार्यवाही की जा रही है ,यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।