डिंडौरी: शहपुरा विधायक ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारी के लिए कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया
डिंडौरी जिले के शहपुरा विधायक ओम प्रकाश धुर्वे ने शहपुरा में 12 मई 2026 को आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारी को लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। दरअसल रविवार शाम लगभग 4:30 शहपुरा विधायक ने आयोजन स्थल का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं की जानकारी ली।