मथुरा: मां की डांट से नाराज होकर घर से निकले 17 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत, परिवार सदमे में
मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र में रेलवे लाइन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान बुलंदशहर के सराय सरूपा निवासी कार्तिक पुत्र मिठन लाल के रूप में हुई है। युवक मां की डांट से नाराज होकर घर से निकल आया था।