गोपालगंज: विवाहिता की हत्या के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मौनिया चौक से निकाला गया कैंडल मार्च
महमदपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी ( दीपहू ) गांव की एक विवाहिता की उसके ससुराल के लोगों ने हत्या कर शव गायब कर दिया था। विवाहिता का शव तीन दिन बरामद होने के बाद पुलिस की तरफ से प्राथमिकी कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं मृतका को न्याय दिलाने व दोषियों को सजा दिलाने के लिए शहर के व्यवसायी वर्ग के लोगों ने मौनिया चौक से कैंडल मार्च निकाला।