गोपालगंज: हरदिया गांव में बिजली ठीक करते समय करंट लगने से युवक की मौत, सदर अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
थावे थाना क्षेत्र के हरदिया गांव में घर में खराब पड़ी बिजली को ठीक करने के दौरान एक युवक को बिजली का करंट लग गया। वही अचेत अवस्था में युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। मृतक असगर अली के शव को पोस्टमार्टम कराने की प्रकिया में पुलिस जुट गई हैं।