डिंडौरी: डिंडौरी में चाट चौपाटी विक्रेताओं ने चौपाटी का स्थान बदलने के लिए कलेक्ट्रेट में लगाई गुहार
डिंडौरी चाट चौपाटी सामग्री विक्रेताओं ने चौपाटी का स्थान परिवर्तन कर नगर के मध्य में देने को लेकर मंगलवार दोपहर 12:30 बजे कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाई दरअसल चाट चौपाटी विक्रेताओं ने बताया कि जो जगह वर्तमान में दी गई है वह रहवासियों की गलियों के भीतर आता है जिससे वाहन पार्किंग या वाहन रिवर्स करने में परेशानी हो रही है जिसके कारण समस्याओं का सामना कर रहे हैं ।