सिराथू: कोखराज थाना के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार की हालत गंभीर
कोखराज इलाके के कोखराज थाने के पास शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार एक कार ने एक बाइक को टक्कर मार दिया है।बाइक सवार सड़क पर गिर गया, मौके पर पहुंचे लोगों और पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेजा है।जहां पर उसकी हालत गंभीर है। बताया जाता है प्रतापगढ़ के कुंडा का रहने वाला 26 साल का शनि किसी काम से सैनी आया था जो वापस जा रहा था। टक्कर के बाद कार मौके से फरार हो गई।