सिराथू: गनपा हाईवे ब्रिज पर तेज रफ्तार बाइक की अज्ञात वाहन से टक्कर, दो लोग घायल, एक की हालत गंभीर
सैनी थाना क्षेत्र के गनपा नेशनल हाईवे ब्रिज पर बृहस्पतिवार की रात एक तेज रफ्तार बाइक की अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हो गई है।इस घटना में एक बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिसमें से एक की हालत नाजुक बनी है। स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है, पुलिस मामले की जांच में जुट गई।