सिराथू: कुबरी घाट पर गंगा दशहरा पर्व पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, एसडीएम गंगा आरती में हुए शामिल
कुबरी गंगा घाट पर गुरुवार शाम गंगा दशहरा पर्व के मौके पर रंगोली लोकगीत भजन कीर्तन गंगा आरती व सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।इस अवसर पर कुबरी घाट में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में रजिस्टर्ड श्रीमंत द्वारिका नौटंकी मंडल पार्टी द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रदेश सरकार की नीतियों उपलब्धियां व जनकल्याण योजनाओं का प्रचार किया।