सिराथू: लोहन्दा मोड़ पर सड़क पर लाश रखकर किया गया हाईवे जाम, पुलिस के मानने पर भी नहीं माने लोग, अभद्रता के चलते चलाई गई लाठियां
सैनी थाना इलाके के नेशनल हाईवे लोहन्दा मोड़ बृहस्पतिवार शाम रामबाबू तिवारी की लाश पोस्टमार्टम से आने के बाद लोगों ने सड़क पर लाश रखकर चक्का जाम कर दिया।कई थानों की पुलिस और अधिकारी मौके पर मनाने पहुंचे,लेकिन बात नहीं बनी। भीड़ लगातार पुलिस के साथ अभद्रता कर रही थी।मजबूर होकर पुलिस को लाठी चार्जकर भीड़ को खदेड़ना पड़ा है।पुलिस आगे की जांच पड़ताल में जुटी है।