सिराथू: लोहन्दा में मृतक के बेटे ने कहा- हमारे साथ नहीं हुआ इंसाफ, पुलिस पर लगाया आरोप, सीएम से मांगी मदद
लोहन्दा गाँव में रामबाबू की मौत पर हंगामा खड़ा हो गया।कई कार्रवाई भी की गई है।शुक्रवार को मृतक के बेटे अक्षय तिवारी ने कहा कि पुलिस ने इंसाफ नहीं किया पहले उनको भाई को जेल भेज दिया फिर उनके पिता की हत्या कर दी गई जिस पर पुलिस ने उल्टा परेशान किया है अक्षय तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है न्याय नहीं मिलने पर वह खुद भी आत्महत्या कर लेगा।