बेगूसराय: 04 जून को बाजार समिति में होगा लोकसभा चुनाव का मतगणना, मुंगेर कमिश्नर ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण
04 जून को बाजार समिति में सुबह 08:00 बजे से होने वाले लोकसभा चुनाव मतगणना स्थल का मुंगेर कमिश्नर संजय कुमार सिंह ने निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मतगणना संबंधित सभी तैयारी के बारे में बिंदुवार जायजा लिया. एवं कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम रोशन कुशवाहा ने सातों विधानसभा क्षेत्रवार मतगणना केंद्र बारे में आयुक्त को जानकारी दी.